Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंग्लैंड ने तोड़ा 51 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ बनाया लॉर्ड्स में ODI का सबसे बड़ा टोटल

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 19 July, 2026
इंग्लैंड ने रविवार को भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 387/3 का स्कोर बनाया जो लॉर्ड्स में ODI का सबसे बड़ा टोटल है। बेन डकेट ने 141 जबकि जैकब बेथेल ने 91 रन बनाए। लॉर्ड्स में ODI का पिछला सबसे बड़ा टोटल (60 ओवर में 334/4) 1975 में बना था जो इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दर्ज किया था।
read more at Cricinfo