इंजीनियर सुसाइड केस में पत्नी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए किया इलाहाबाद HC का रुख
बेंगलुरु में सुसाइड करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया और उनके परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने के केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से अग्रिम ज़मानत मांगी है। दरअसल, बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार को सिंघानिया के जौनपुर (यूपी) स्थित घर के बाहर नोटिस चिपकाकर उनसे 3 दिन में पेश होने को कहा था।
read more at हिन्दुस्तान


