Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंटेलिजेंस रिपोर्ट में हुआ खुलासा; J&K में सक्रिय हैं 131 आतंकी, जिनमें 122 हैं पाकिस्तानी

short by ऋषि राज / on Saturday, 22 November 2025
नवम्बर-2025 की इंटेलिजेंस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जम्मू-कश्मीर में इस समय 131 आतंकी सक्रिय हैं जिनमें से 122 पाकिस्तानी नागरिक हैं जबकि सिर्फ 9 स्थानीय हैं। यह संख्या मार्च-2025 की तुलना में लगभग दोगुनी है जब 59 विदेशी आतंकी सक्रिय बताए गए थे। सुरक्षा बलों ने इस साल अबतक 45 आतंकियों को विभिन्न ऑपरेशनों में ढेर किया है।