इंटरनैशनल क्रिमिनल कोर्ट ने इज़रायल के पीएम नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वॉरंट
इंटरनैशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) ने गाज़ा में 'मानवता विरोधी अपराध और युद्ध अपराधों' के लिए इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है। बकौल आईसीसी, उन्होंने 'युद्ध में भुखमरी को बतौर हथियार' इस्तेमाल किया। अब आईसीसी के 124 सदस्य देशों को दोनों को उनके क्षेत्र में घुसने पर गिरफ्तार करना होगा।
read more at ICC


