Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंटरनैशनल मार्केट में चांदी की कीमत में आई 5% की भारी उछाल, $75/औंस के हुई पार

short by Rishi Raj / on Friday, 26 December 2025
इंटरनैशनल मार्केट में चांदी की कीमतों में 5% से ज़्यादा की तेज़ी दर्ज की गई है और यह पहली बार $75/औंस के पार पहुंच गई है। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग बढ़ी है जिससे चांदी को मज़बूत सपोर्ट मिला। विश्लेषकों के मुताबिक, सप्लाई में रुकावट और सट्टेबाज़ी गतिविधियों ने भी कीमतों को ऊपर धकेला है।