इंटरनैशनल लेफ्ट हैंडर्स डे पर स्टार्क बने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज़
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ मिशेल स्टार्क गुरुवार को टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज़ बन गए। बांग्लादेश के ओपनर शादमान इस्लाम को आउट करने के बाद उनके टेस्ट विकेटों की संख्या 434 हो गई। उन्होंने श्रीलंकाई स्पिनर रंगना हेराथ (433 विकेट) का रिकॉर्ड तोड़ा। गौरतलब है, 13 अगस्त को 'इंटरनेशनल लेफ्ट-हैंडर्स डे' भी है।
read more at इंडिया टीवी


