इंडिगो इस साल लंदन समेत 10 फॉरेन डेस्टिनेशंस के लिए शुरू करेगी डायरेक्ट फ्लाइट
इंडिगो ने कहा है कि वह चालू वित्त वर्ष में लंदन, एथेंस, ऐम्स्टर्डम, मैनचेस्टर, कोपेनहेगन, सिएम रीप और मध्य एशिया के चार स्थानों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करेगी। एयरलाइन ने कहा कि वह जुलाई में पट्टे पर लिए गए बोइंग 787-9 विमानों के साथ मुंबई से मैनचेस्टर और ऐम्स्टर्डम के लिए डायरेक्ट फ्लाइट ऑपरेट करना शुरू करेगी।
read more at इंडिया टीवी


