इंडिगो के को-फाउंडर राकेश गंगवाल कंपनी में ₹6,831 करोड़ की अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे
इंडिगो के को-फाउंडर राकेश गंगवाल और उनका ट्रस्ट कंपनी में 3.4% हिस्सेदारी बेचने जा रहे हैं। यह सौदा ₹5,175/शेयर की दर से होगा जिससे करीब ₹6,831 करोड़ जुटाए जा सकते हैं। फिलहाल गंगवाल परिवार के पास इंडिगो में 13.5% हिस्सेदारी है। वहीं, ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली और जेपी मॉर्गन इस डील में राकेश को सलाह दे रहे हैं।
read more at NewsBytes


