Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

short by प्रियंका वर्मा / on Tuesday, 30 September 2025
मुंबई से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को मंगलवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली जिससे उसमें सवार करीब 200 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई और सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहन जांच की। आशंका जताई जा रही है कि यह अफवाह हो सकती है।