इंडिगो के सीईओ ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, कहा- शब्द यहां की ऊर्जा बयां नहीं कर सकते
इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद लिंक्डइन पर पोस्ट में लिखा, "45 दिन में 45 करोड़ लोग...कोई तस्वीर या शब्द महाकुंभ की ऊर्जा बयां नहीं कर सकते।" उन्होेंने लिखा, "यह जीवनकाल में एक बार होने वाला अनुभव है...संगम में मंत्रोच्चार के बीच लाखों लोगों के साथ डुबकी लगाई...शोर में भी शांति महसूस हुई।"
read more at Hindustan Times


