इंडिगो ने बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को अब तक लौटाए ₹610 करोड़
इंडिगो में आज (रविवार) परिचालन संकट का लगातार छठा दिन रहा और एयरलाइन ने आज भी 650 फ्लाइट्स कैंसल कर दीं। हालांकि, एयरलाइन आज के लिए तय 2300 डोमेस्टिक और इंटरनैशनल फ्लाइट्स में से 1650 फ्लाइट को ऑपरेट कर रही है। वहीं, नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि इंडिगो के यात्रियों को अबतक ₹610 करोड़ रिफंड किए जा चुके हैं।
read more at ABP न्यूज़


