इंडिगो ने बढ़ाया किराया, बच्चे के साथ सफर पर अब ₹1000 ज़्यादा देने होंगे, कई सर्विस चार्ज भी महंगे
इंडिगो ने कई सेवाओं के शुल्क बढ़ा दिए हैं। घरेलू उड़ानों में 2 साल से कम उम्र के बच्चों का किराया ₹2,000 से बढ़कर ₹3,000 हो गया है। वहीं, अतिरिक्त सामान का शुल्क ₹700 से ₹800/किलो, अकेले सफर करने वाले बच्चों की फीस ₹5,000 से ₹5,999 और प्रायोरिटी चेक-इन व बोर्डिंग शुल्क ₹450 से बढ़कर ₹650 हो गया है।
read more at News18 हिंदी


