इंडोनेशिया में 19 माह तक बंधक रहे न्यूज़ीलैंड के पायलट को किया गया मुक्त
इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में अलगाववादी विद्रोहियों ने न्यूज़ीलैंड के एक पायलट को 19 महीने तक बंधक बनाए रखने के बाद रिहा कर दिया है। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने बताया है कि विद्रोहियों ने शनिवार सुबह पायलट को 'कार्टेन्ज पीस टास्कफोर्स' को सौंप दिया। पायलट का स्वास्थ्य ठीक है और उसे गहन स्वास्थ्य जांच के लिए ले जाया गया है।
read more at भाषा


