इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास एक फेरी में आग लगने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 41 लोग अब भी लापता हैं। फेरी में 271 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। हादसे का वीडियो भी सामने आया है जिसमें यात्री जान बचाने के लिए समुद्र में छलांग लगाते नज़र आ रहे हैं।