इंडसइंड बैंक के 6 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, इनसाइडर ट्रेडिंग का है मामला
सेबी ने इंडसइंड बैंक के 6 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेबी यह जांच कर रही है कि क्या इन अधिकारियों को बैंक में हुए घोटाले की जानकारी थी और यदि थी तो इसके सार्वजनिक होने से पहले उन्होंने बैंक के शेयरों की बिक्री तो नहीं की। हालांकि, जांच अभी शुरुआती चरण में है।
read more at हिन्दुस्तान


