इंतज़ार खत्म! PM-KISAN की 23वीं किस्त जारी, 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे ₹2,000
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ₹2,000 की 23वीं किस्त जारी कर दी है। पश्चिम बंगाल के हुगली ज़िले के तारकेश्वर में आयोजित कार्यक्रम से DBT के ज़रिए यह राशि भेजी गई। किस्त के तहत किसानों को कुल ₹18,880 करोड़ से अधिक की सहायता मिली है।
read more at Zee Business


