इंदौर में तेंदुए ने बाइक सवार डिलीवरी राइडर पर मारा झपट्टा, बाल-बाल बचा शख्स
इंदौर (एमपी) में एक रिहायशी इलाके में मोटरसाइकिल पर जा रहे डिलीवरी राइडर पर तेंदुए के हमले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेंदुआ हवा में उछलकर राइडर पर हमला करता हुआ दिख रहा है। राइडर तुरंत बाइक छोड़कर बिना किसी चोट के बच निकला और अपनी जान बचाने के लिए भाग गया। इसके बाद तेंदुआ भी भाग गया।
read more at X


