इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती
इंदौर (एमपी) के सिंहासा गांव स्थित शासकीय माध्यमिक स्कूल में शनिवार को मिड-डे मील में कढ़ी-चावल खाने के बाद 38 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने पेट दर्द, चक्कर और सिरदर्द की शिकायत की। सभी को अरविंदो अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई। प्रशासन ने भोजन और दही-छाछ के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
read more at The CSR Journal


