इंदौर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 17 तोला सोना लेकर फरार तीन बदमाश
इंदौर (एमपी) के सुदामा नगर में तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। परिवार भाई दूज मनाने घर से बाहर गया था। इसी दौरान तड़के 4:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने मुख्य दरवाज़े का ताला काटकर अलमारी का लॉकर तोड़ा और करीब 17 तोला हीरे-सोने के आभूषण चुरा लिए। इनकी कीमत करीब ₹25 लाख बताई गई है।
read more at Abplive


