इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया मल्टी ऑडियो ट्रैक फीचर, अब एक रील में 20 ट्रैक जोड़ पाएंगे यूज़र्स
इंस्टाग्राम ने मल्टी ऑडियो ट्रैक फीचर लॉन्च किया है जिससे यूज़र्स एक सिंगल रील में 20 गाने/ट्रैक जोड़ सकेंगे। इस फीचर की मदद से यूज़र्स एडिटिंग के दौरान रील में टेक्स्ट, क्लिप्स, स्टिकर्स को विभिन्न गानों से जोड़ सकेंगे। इसके अलावा, यूज़र्स एक यूनिक ऑडियो मिक्स भी बना सकते हैं। ये फीचर भारतीय यूज़र्स के लिए उपलब्ध हो गया है।
read more at न्यूज़24 हिंदी


