इंस्टाग्राम रील देखकर यूपी की महिला ने 18 साल पहले लापता भाई को पहचाना, दोनों की हुई मुलाकात
कानपुर (यूपी) की एक महिला इंस्टाग्राम रील की मदद से अपने लापता भाई से मिली है। महिला ने रील में एक जाना-पहचाना चेहरा देखा था और उसका टूटा हुआ दांत देखकर अपने भाई को पहचान लिया। बकौल रिपोर्ट्स, यह शख्स 18 साल पहले नौकरी करने बाहर गया था और तबीयत खराब होने पर उसका परिवार से संपर्क टूट गया था।
read more at इंडिया टीवी


