इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में केएल राहुल बतौर विकेटकीपर नहीं खेलेंगे: द्रविड़
भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बताया है कि इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ में केएल राहुल बतौर विकेटकीपर नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा, "हमने सीरीज़ के लिए 2 अन्य विकेटकीपर्स (केएस भरत और ध्रुव जुरेल) को चुना है जो कीपिंग करेंगे।" गौरतलब है, 25 जनवरी को हैदराबाद में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा।
read more at इंडिया टीवी


