इंग्लैंड के फैन्स ने की हैदराबाद के स्टेडियम में बदइंतज़ामी की शिकायत, शेयर किया वीडियो
इंग्लैंड के फैन्स ने भारत-इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट की मेज़बानी करने वाले हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बदइंतज़ामी की शिकायत की है। एक फैन ने टॉयलेट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "सब कुछ बेहद गंदा है।" इंग्लैंड के फैन्स ने उनकी सनस्क्रीन और पानी की बोतलें ज़ब्त किए जाने पर भी निराशा व्यक्त की है।
read more at CricTracker


