इंटरनैशनल जूडो फेडरेशन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अध्यक्ष पद से हटाया
इंटरनैशनल जूडो फेडरेशन ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मानद अध्यक्ष पद से हटा दिया। जूडो फेडरेशन ने बयान जारी कर कहा, "यूक्रेन में चल रहे युद्ध को देखते हुए इंटरनैशनल जूडो फेडरेशन व्लादिमीर पुतिन को मानद अध्यक्ष और ऐम्बैसडर के पद से सस्पेंड करता है।" गौरतलब है, व्लादिमीर पुतिन जूडो में ब्लैकबेल्ट हैं।
read more at भाषा


