इंटरपोल ने हटाया मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस: रिपोर्ट
'हिन्दुस्तान टाइम्स' के अनुसार, इंटरपोल ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस हटा दिया है। बकौल रिपोर्ट, इंटरपोल ने ऑर्डर में कहा कि 'भारत लौटने पर चोकसी को निष्पक्ष सुनवाई नहीं मिलने' का खतरा हो सकता है। दिसंबर-2018 में सीबीआई के अनुरोध पर जारी इस नोटिस के हटने से चोकसी ऐंटीगा व बारबुडा से बाहर जा सकेगा।
read more at Hindustan Times


