इंडस्ट्री अब कॉर्पोरेट बन गई है, हमारे समय में फिल्मवाला हिंदू या मुस्लिम नहीं था: तनुजा
दिग्गज अभिनेत्री तनुजा ने बीते कुछ दशकों में फिल्म इंडस्ट्री में आए बदलावों पर एक इंटरव्यू में कहा, "इस प्रगति में एक ही चीज़ का दुख है कि...अब हम एक परिवार के बजाय कॉर्पोरेट हो गए हैं।" उन्होंने कहा, "हमारे समय में फिल्मवाला बस फिल्मवाला था...हिंदू, मुस्लिम या सिख नहीं।" बकौल तनुजा, ज़रूरत पड़ने पर इंडस्ट्री एकजुट हो जाती थी।


