Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हैदराबाद आ रहे इंडिगो के विमान में तकनीकी खामी के चलते पाकिस्तान में हुई उसकी लैंडिंग

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 17 July, 2022
इंडिगो ने बताया है कि शारजाह-हैदराबाद उड़ान के दौरान उसके पायलट द्वारा तकनीकी खामी रिपोर्ट करने के बाद विमान को पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया। एयरलाइन के अनुसार, यात्रियों को हैदराबाद लाने के लिए एक अन्य विमान कराची भेजा जा रहा है। इससे पहले, स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई उड़ान की 5 जुलाई को कराची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी।