इंडिगो पर लगा ₹30 लाख का जुर्माना, 6 महीने में हुई थीं टेल स्ट्राइक की 4 घटनाएं
विमानन नियामक डीजीसीए ने 6 महीने में ए321 एयरक्राफ्ट की टेल स्ट्राइक (टेल से लैंडिंग) की 4 घटनाओं के बीच इंडिगो पर ₹30 लाख का जुर्माना लगाया है। इन घटनाओं के बाद हुए ऑडिट में डीजीसीए ने इंडिगो की प्रशिक्षण और इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं में खामियां पाई थीं। इंडिगो को दिशानिर्देशों के अनुरूप दस्तावेज़ों-प्रक्रियाओं में बदलाव करने का निर्देश मिला है।
read more at ABP न्यूज़


