इंतज़ार था दहाड़ का, पर यह तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का: चीते के वीडियो पर अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नामीबिया से लाए गए चीतों को कूनो नैशनल पार्क (मध्य प्रदेश) में छोड़े जाने के बाद एक चीते का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह आवाज़ निकाल रहा है। बकौल अखिलेश, "सबको इंतज़ार था दहाड़ का…पर यह तो निकला...बिल्ली मौसी के परिवार का।" गौरतलब है कि चीते, शेर व बाघ की तरह दहाड़ते नहीं हैं।
read more at abp न्यूज़


