इंदिरा गांधी की संपत्ति हासिल करने के लिए राजीव गांधी ने खत्म किया था 'विरासत कर' कानून: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक जनसभा में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपनी मां इंदिरा गांधी के निधन के बाद उनकी संपत्ति हासिल करने के लिए 'विरासत कर' कानून खत्म किया था। उन्होंने कहा, "खुद पर आई तो उन्होंने कानून हटा दिया और अब...मामला निपट गया तो...सत्ता पाने के लिए वे लोग वही कानून…लाना चाहते हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


