Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंदिरा गांधी के बाद अब यहां के लोग पीएम चुनने जा रहे हैं: रायबरेली में भूपेश बघेल

short by सौरभ भटनागर / on Wednesday, 15 May, 2024
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायबरेली (उत्तर प्रदेश) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है, "आप लोग सिर्फ लोकसभा सदस्य नहीं चुन रहे हैं बल्कि (पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी के बाद अब रायबरेली के लोग देश का प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं।" गौरतलब है कि राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं।