Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंदिरा गांधी के हत्यारे बेअंत सिंह के बेटे ने की पंजाब से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा

short by सौरभ भटनागर / on Thursday, 11 April, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों में से एक बेअंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह ने गुरुवार को पंजाब की फरीदकोट सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। सरबजीत ने कहा कि कई लोगों ने उन्हें फरीदकोट से चुनाव लड़ने के लिए कहा था इसलिए वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि बेअंत पूर्व पीएम इंदिरा के अंगरक्षक थे।