Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंदौर में सुबह जल्दी वोट डालने वालों को फ्री मेें खिलाया जाएगा पोहा और जलेबी

short by अनघा तेलंग / on Saturday, 14 October, 2023
इंदौर (मध्य प्रदेश) में जल्दी मतदान करने वालों को फ्री में पोहा-जलेबी का नाश्ता कराया जाएगा। 56 दुकान व्यापार संघ के अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने बताया, "56 दुकान में यह ऑफर सुबह 9:00 तक रहेगा और इसके बाद 10% की छूट मिलेगी।" बकौल गुंजन, शहर को विधानसभा चुनाव के मतदान में नंबर-1 बनाने के लिए यह पहल की गई है।