इंफेक्शन के खतरे के कारण पंत को अस्पताल के प्राइवेट सुईट में किया गया शिफ्ट: डीडीसीए
दिल्ली एवं ज़िला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने बताया कि क्रिकेटर ऋषभ पंत को इंफेक्शन के खतरे के कारण मैक्स अस्पताल (देहरादून) के आईसीयू से प्राइवेट सुईट में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने पंत की झलक पाने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ने पर चिंता जताई और लोगों से ऐसा न करने की अपील की।
read more at जनसत्ता


