इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने पाकिस्तान जाने के लिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंची 17 वर्षीय लड़की पकड़ी गई
जयपुर एयरपोर्ट (राजस्थान) पर शुक्रवार को बिना पासपोर्ट व वीज़ा के पाकिस्तान जाने के लिए पहुंची 17-वर्षीय लड़की को पुलिस ने हिरासत में लिया। अधिकारियों के अनुसार, उसने पुलिस को बताया कि वह अपने इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने के लिए पाकिस्तान जाना चाहती थी। बकौल पुलिस, लड़की ने पहले खुद को पाकिस्तानी बताया लेकिन वह सीकर की रहने वाली है।
read more at हिन्दुस्तान


