इंस्टाग्राम पर प्रति पोस्ट सर्वाधिक कमाई करने वाली हस्तियों की सूची हुई जारी
हॉपरएचक्यू द्वारा जारी 'इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2022' के मुताबिक, क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर सर्वाधिक कमाई करने वाले सेलेब्रिटी हैं और वह प्रति पोस्ट $23,97,000 कमाते हैं। रोनाल्डो के बाद काइली जेनर ($18,35,000), लियोनेल मेसी ($17,77,000), सेलेना गोमेज़ ($17,35,000) और ड्वेन जॉनसन ($17,13,000) हैं। वहीं, किम करदाशियां ($16,89,000) छठे और एरियाना ग्रांडे ($16,87,000) 7वें स्थान पर हैं।
read more at Hopper HQ


