इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर दिल्ली में नाबालिगों के दो गुटों में हुई चाकूबाज़ी, 3 लोग घायल
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के जहांगीरपुरी में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कमेंट करने को लेकर नाबालिगों के दो गुटों में चाकूबाज़ी हो गई जिसमें 3 लोग घायल हो गए। बकौल पुलिस, मामले में 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनमें अधिकतर नाबालिग हैं। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की डीसीपी उषा के मुताबिक, घटना में कोई सांप्रदायिक ऐंगल सामने नहीं आया है।
read more at जनसत्ता


