इकाना क्रिकेट स्टेडियम प्रशासन को लखनऊ नगर निगम ने ₹28 करोड़ टैक्स चुकाने का दिया नोटिस
लखनऊ नगर निगम ने इकाना क्रिकेट स्टेडियम प्रशासन को ₹28.43 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स चुकाने को लेकर नोटिस जारी किया है। स्टेडियम के निदेशक उदय सिन्हा ने कहा, "नगर निगम का नोटिस नियम विरुद्ध है। हम इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके उनसे न्याय की गुहार लगाएंगे।" गौरतलब है, इकाना स्टेडियम में डब्ल्यूपीएल और आईपीएल के मुकाबले होने हैं।
read more at हिन्दुस्तान


