Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इकलौती बेटी प्रेमी संग भागी, सदमे से मां की मौत; शख्स ने तेरहवीं पर बेटी का भी क‍िया प‍िंडदान

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 30 October, 2026
कौशांबी (यूपी) में इकलौती बेटी के प्रेमी संग भागने से आहत मां की मौत हो गई जिसके बाद पिता राजू गुप्ता ने पत्नी की तेरहवीं पर अपनी जीवित बेटी का भी पिंडदान कर दिया। गुप्ता ने बेटी को संपत्ति से बेदखल करने का फैसला भी लिया है। मां की मौत की खबर सुनकर भी बेटी तेरहवीं में नहीं आई थी।