'इक्कीस' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया: रिपोर्ट
'पीपींगमून' की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया बॉलीवुड में फिल्म 'इक्कीस' से डेब्यू करेंगी। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। फिल्ममेकर श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' में अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती व ऐक्टर अगस्त्य नंदा, खेत्रपाल की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे।
read more at NewsBytes हिन्दी


