Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इज़रायली कंपनी के साथ पारस डिफेंस ने किया समझौता, रॉकेट बने कंपनी के शेयर

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Tuesday, 6 May, 2025
इज़रायली कंपनी हेवेनड्रोन्स के साथ समझौता करने के बाद मंगलवार को पारस डिफेंस ऐंड स्पेस टेक्नोलॉजीज़ के शेयर करीब 4% चढ़कर ₹1,429.30 पर पहुंच गए। कंपनी के मुताबिक, उसने डिफेंस और सिविल ड्रोन मार्केट्स में संभावनाएं तलाशने के लिए हेवेनड्रोन्स के साथ समझौता किया है। पारस डिफेंस ने हाल ही में अपने शेयर को भी बांटने का एलान किया है।