इज़रायली सेना ने गाज़ा से बरामद किए बंधक बनाए गए 3 लोगों के शव
इज़रायली सेना ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए 3 लोगों के शव गाज़ा से बरामद किए हैं। मृतकों की पहचान योनातन समेरानो (21) ओफ्रा केडर (70) और शे लेविंसन (19) के रूप में हुई है। इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक अपने सभी अपहृतों को घर वापस नहीं ले आते।"
read more at Times Now नवभारत


