इज़रायल ने गाज़ा में तुरंत बड़े हमलों का दिया आदेश
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को गाज़ा में तुरंत बड़े हमले शुरू करने का आदेश दिया है। यह निर्णय तब लिया गया, जब हमास ने दक्षिणी गाज़ा में इज़रायली सैनिकों पर गोलीबारी की। नेतन्याहू ने हमास पर अमेरिका की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने और बंधकों के शव जानबूझकर देर से लौटाने का आरोप लगाया।
read more at हिन्दुस्तान


