इज़रायल ने मानी पूर्व हमास प्रमुख इस्माइल हानिया को मारने की बात
इज़रायल ने मंगलवार को स्वीकार किया कि उसने तेहरान (ईरान) में हमास के पूर्व प्रमुख इस्माइल हानिया को मारा था। बकौल रिपोर्ट, इज़रायली रक्षा मंत्री इज़रायल काट्ज ने कहा है कि हम हूती पर कड़ा प्रहार करेंगे और उनके नेतृत्व को नष्ट कर देंगे। बकौल काट्ज, कोई भी इज़रायल के खिलाफ हाथ उठाएगा, उसका हाथ काट दिया जाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


