इज़रायल ने हिज़्बुल्लाह के बाद यमन में हाउती विद्रोहियों के ठिकानों पर किया हमला
इज़रायली सेना ने बताया है कि उसने रविवार को एक व्यापक हवाई ऑपरेशन चलाते हुए यमन में हाउती विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इज़रायली सेना के एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि हमले में दर्जनों विमानों का इस्तेमाल किया गया। इससे पहले इज़रायली सेना ने हमले में हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को मार डाला था।
read more at X


