इज़रायल पर 7 अक्टूबर जैसा हमला करने की योजना बना रहा ईरान, कई समूह होंगे शामिल: रिपोर्ट
येरुशलम पोस्ट के मुताबिक, ईरान, इज़रायल पर 7 अक्टूबर 2023 जैसे समन्वित और कई मोर्चों से हमले की योजना बना रहा है। बकौल रिपोर्ट, ईरान इसमें लेबनान में हिज़्बुल्लाह व हमास, यमन में हूती विद्रोहियों और इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया को शामिल करने की योजना बना रहा है। 7 अक्टूबर के हमले में 1,200+ लोगों की हत्या हुई थी।
read more at Hindustan Times


