Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इज़रायल में ईरान के लिए जासूसी करते पकड़ा गया 14 वर्षीय लड़का, क्रिप्टो में मिली काम की रकम

short by Himanshu / on Wednesday, 25 March, 2026
इज़रायल ने एक 14-वर्षीय लड़के को ईरान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा है। अभियोजकों के मुताबिक, उसने इज़रायली सैन्य मुख्यालय के वीडियो बनाए। बकौल रिपोर्ट्स, उसे इज़रायली विदेश मंत्री गिदोन सार की जासूसी करने और उनके घर की दीवार पर ग्राफिटी बनाने को कहा गया था। आरोपी के पास से $1,170 (लगभग ₹1 लाख) की क्रिप्टोकरेंसी मिली।
read more at Moneycontrol