Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इज़रायल में हुआ संदिग्ध आतंकी हमला, पैदल चल रहे लोगों को कार ने रौंदा; कई लोग हुए घायल

short by रौनक राज / on Thursday, 27 February, 2025
इज़रायल में गुरुवार को संदिग्ध आतंकी हमले में एक कार ने पैदल चल रहे लोगों को रौंद दिया जिससे कम-से-कम 10 लोग घायल हो गए और उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर की पहचान इज़रायली अरब के रूप में हुई है जिसे पुलिस ने घटनास्थल पर गोली मार दी।
read more at Hindustan Times