Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इज़रायल से युद्ध के बाद पहली बार दिखे ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई

short by Monika sharma / on Sunday, 6 July, 2025
इज़रायल से युद्ध शुरू होने के बाद ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई शनिवार को पहली बार दिखे। वह आशूरा से जुड़े एक शोक समारोह में शामिल हुए। यह सार्वजनिक उपस्थिति 13 जून को शुरू हुई जंग के बाद पहली बार है। विपक्ष और अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों के बीच यह चर्चा थी कि खामेनेई किसी बंकर या सुरक्षित स्थान पर हैं।