इज़रायल-हमास के बीच 15 महीनों से चल रहा युद्ध हुआ खत्म, सीज़फायर हुआ लागू
हमास द्वारा तीन इज़रायली बंधकों रोमी गोनेन, एमिली दमारी और डोरोन स्टीनब्रेचर के नाम जारी किए जाने के बाद रविवार को करीब 3 घंटे की देरी से गाज़ा में सीज़फायर शुरू हुआ। इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा, "बंधकों की रिहाई के लिए तैयार रूपरेखा के मुताबिक, गाज़ा में पहले चरण का सीज़फायर 11:15 बजे से प्रभावी होगा।"
read more at X


